SSR Death Anniversary : 'काश तुम यहां होते', सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं रिया चक्रवर्ती ...शेयर किया खास वीडियो 

SSR Death Anniversary : 'काश तुम यहां होते', सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं रिया चक्रवर्ती ...शेयर किया खास वीडियो 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चले जाने के बाद से इंडस्ट्री में उनकी कमी खल रही है। आज अभिनेता की पुण्यतिथि है। सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया को अलविदा कहे पूरे 3 साल हो गए हैं। सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून, 2020 में निधन हो गया था। आज भी कई सितारे उनके साथ बिताए पलों को साझा कर सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हैं। अभिनेता की पुण्यतिथि के अवसर पर कई सेलेब्स ने उन्हें याद किया।  वहीं सुशांत सिंह राजपूत की तीसरी डेथ ऐनिवर्सरी पर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने उन्हें याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रिया और सुशांत पहाड़ पर बैठे चिल करते नजर आ रहे हैं। रिया चक्रवर्ती, सुशांत के साथ रिलेशनशिप में थीं।

https://www.instagram.com/p/CtdWEz3Kxjy/?hl=en

रिया चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह  के साथ अपना एक प्यारा थ्रोबैक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयक किया है। क्लिप में रिया और सुशांत एक दूसरे के साथ प्यार पल बिताते हुए नजर आ रहे हैं। रिया और सुशांत एक बड़े सी चट्टान पर बैठे हुए हैं और रिया ने एक्टर को प्यार से पकड़ा हुआ है। दोनों किसी अनजान जगह पर रोमांटिक वेकेशन को एंजॉय कर रहे थे। वीडियो के लिए रिया ने 'विश यू वर हियर' सॉन्ग इस्तेमाल किया है, जिसका मतलब है कि काश तुम यहां होते।

बता दें कि आज तक सुशांत सिंह राजपूत के निधन की गुत्थी अनसुलझी है। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को सबअर्बन बांद्रा में अपने फ्लैट में फांसी के फंदे से लटके हुए मिले थे। सुशांत सिंह मौत मामले में मुंबई पुलिस से लेकर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने जांच की थी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के कई एंगल निकले थे। वहीं रिया को एनसीबी ने सितंबर 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में गिरफ्तार भी किया था।

ये भी पढ़ें : कियारा आडवाणी के फिल्म इंडस्ट्री में नौ साल पूरे, बोलीं- मैं खुशनसीब हूं कि...

ताजा समाचार

बिहार : शिवहर संसदीय सीट से महिलाओं ने पांच बार की आधी आबादी की आवाज बुलंद, सासंद रमा देवी बेटिकट 
हरदोई: तिरंगे में लिपटा शहीद का शव देखते ही रो पड़ा जरौआ गांव, वायु सेना की टुकड़ी ने नम आंखों से दी अंतिम सलामी
श्रावस्ती: अनियंत्रित बाइक सड़क से खड्ड में गिरी, एक की मौत, दो घायल
IPL 2024 : शीर्ष पर काबिज केकेआर को हराकर दूसरा स्थान पक्का करना चाहेंगे राजस्थान रॉयल्स
ED, CBI और आयकर विभाग कर रहें देश पर राज, बोले गहलोत- अगर कांग्रेस की सरकार होती तब भी राम मंदिर बनता
Kanpur: फ्री का नारियल पानी न पिलाने पर किया था टार्चर...चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जानें- पूरा मामला