बरेली: जर्जर सड़क और टूटी पुलिया की पूर्व पार्षद ने की शिकायत, शिकायत प्रकोष्ठ ने नहीं लिया संज्ञान 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पूर्व पार्षद ने टूटी पुलिया और जर्जर सड़क को लेकर कई बात क्षेत्रीय जेई से शिकायत कर समाधान कराना चाहा लेकिन जेई ने पार्षद का फोन तक नहीं उठाया। कई बार जब फोन नहीं उठा तो पार्षद ने इसकी  ऑनलाइन शिकायत  प्रकोष्ठ पर शिकायत की।

लेकिन जो व्यक्ति नगर निगम शिकायत प्रकोष्ट पर बैठा था वह शिकायत में जेई का नाम लिखने को तैयार ही नहीं हुआ। जिसका आडियो पूर्व पार्षद ने नगर आयुक्त के पास भेज कर कार्यवाही की मांग की है। इज्जतनगर के कर्मचारी नगर निवासी पूर्व पार्षद दीपक सक्सेना ने बताया कर्मचारी नगर में डॉक्टर अनिल शर्मा की  कोठी से दिव्य ज्योति आश्रम तक सड़क निर्माण कार्य का टेंडर स्वीकृत हो चुका है और इसका वर्क आर्डर विवेक ट्रेडर्स को कहीं महीने पूर्व हो  चुका है।

यह  सड़क कर्मचारी नगर का मुख्य मार्ग है जिस पर लगभग 600 मकान है । इसके मुख्य मार्ग पर पुलिया बहुत टूट गई है जिसे दो बार आपसी सहयोग से रिपेयर भी कराया गया था। लेकिन वर्तमान में स्थिति बहुत खराब है । कई गाड़ियां अक्सर उस में फंस जाती हैं और लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

गाड़ियों में भी बड़ा नुकसान हो रहा है। इस मामले में उन्होंने जेई से फोन पर कई बार इसका समाधान करना चाहा। लेकिन जेई ने उनका फोन नहीं उठा।उन्होंने इसकी शिकायत नगर निगम शिकायत प्रकोष्ठ पर की।इस दौरान शिकायत प्रकोष्ठ पर बैठे अजहर ने जेई का शिकायत में नाम लिखने से मना कर दिया।

ये भी पढ़ें - बंगाल पंचायत चुनाव : नामांकन को लेकर विभिन्न हिस्सों में हिंसा जारी

संबंधित समाचार