Banda: नशा तस्करी के आरोपी परिवार की 14.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क, हिस्ट्रीशीटर पर पुलिस ने कसा शिकंजा
बांदा में नशा तस्करी के आरोपी परिवार की 14.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क।
बांदा में नशा तस्करी के आरोपी परिवार की 14.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क। मादक पदार्थों की तस्करी कर अकूत संपत्ति अर्जित की थी।
बांदा, अमृत विचार। गिरोह बनाकर लगातार मादक पदार्थों की तस्करी कर बडे़ पैमाने पर अवैध सम्पत्ति अर्जित करने वाली बबेरू थाने की हिस्ट्रीशीटर व गैंगेस्टर एक्ट की महिला अभियुक्त, उसके पति और पुत्री की 14.5 करोड़ की सम्पत्ति बुधवार को प्रशासन ने जब्त कर ली। इस दौरान भारी पुलिस बल के साथ एसडीएम व सीओ बबेरू मौके पर मौजूद रहे।
थाना व कस्बा बबेरू के गांधी नगर की रहने वाली शांती देवी ने अपने पति रामराज यादव व पुत्री निशा यादव के साथ मादक पदार्थों की तस्करी कर 14 करोड़ 41 लाख 56 हजार 400 रुपये की अवैध सम्पत्ति अर्जित की थी। प्रशासन ने बुधवार को अवैध संपत्ति को कुर्क कर लिया। बतातें चले कि शांती देवी व उसके गिरोह के विरूद्ध वर्ष 2008, 2011, 2019, 2021 व 2022 में अभियोग पंजीकृत किये गये थे। सक्रिय गैंग लीडर होने के साथ शांती देवी बबेरू थाने की हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी है।
समाज में भय व्याप्त कर अवैध रूप से सम्पत्ति अर्जित कर गिरोहबंद अधिनियम के अंतर्गत इसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है जिसकी विवेचना कमासिन थानाध्यक्ष संदीप सिंह कर रहे हैं। उप जिलाधिकारी बबेरू रावेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह व कमासिन थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने अभियुक्त शांती देवी व निशा देवी द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई 14.5 करोड़ की सम्पत्ति जब्त कर ली जिसकी रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को भेजी गई है।
