बरेली: आरोपों से घिरे एसडीओ को बचाने की कोशिश, होश में आने के बाद भी जेई के दर्ज नहीं किए जा रहे बयान
बरेली, अमृत विचार। जेई के जहर खाने के बाद आरोपों से घिरे एसडीओ को बचाने की कोशिश की जा रही है। जेई के होश में आने के बाद भी बयान दर्ज नहीं किए जा रहे हैं।
भुता बिजली उपकेंद्र पर तैनात जेई शमशुल इस्लाम ने शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में घर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया था। दरअसल, पिछले दिनों आठ माह के बकाया बिल पर क्षेत्र में एक आटा चक्की का कनेक्शन काट दिया गया था। आटा चक्की संचालक कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहा था। एसडीओ ने छापामारी कर बिजली चोरी पकड़ी थी। चर्चा है कि एसडीओ को शक था कि जेई के इशारे पर बिजली चोरी की जा रही थी। इस पर एडीओ ने जेई को सार्वजनिक रूप से डांट दिया था। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है।
जेई शमशुल इस्लाम को होश आ गया है, मगर वह बोलने की स्थिति में नहीं हैं। बुधवार को अस्पताल गए थे, लेकिन घटना के पीछे की वजह पता नहीं चल सकी। दूसरे अवर अभियंता को उनका चार्ज सौंप दिया गया है।-अशोक कुमार चौरसिया, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण
ये भी पढे़ं- बरेली: विशेषज्ञविहीन बच्चा वार्ड पर अनिष्ट का साया, जिला अस्पताल में डायरिया से बच्चे की मौत, कई गंभीर
