कन्नौज : बेबफा पत्नी, उसके प्रेमी व मासूम की डंडे से पीटकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तीहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी

कन्नौज/तिर्वा, अमृत विचार। दो साल बाद अपने प्रेमी व बच्चे के साथ पहले पति के घर पहुंची महिला की सोते समय युवक ने डंडो से पीटकर, पत्नी व उसके प्रेमी व बच्चे की हत्या कर दी।तीहरे हत्याकांड से क्षेत्र म़े सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची इंदरगढ़ व तिर्वा पुलिस के साथ एएसपी, सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को पकडकर जेल भेज दिया।

थाना इंदरगढ़ के टुण्डपुर्वा निवासी मनोज कुमार पुत्र श्रीकृष्ण की शादी राधा से 14 साल पहले हुई थी। मनोज टैंपो चालक था। वह चार साल पहले मैंनपुरी में कमरा लेकर अपने दो बच्चों व पत्नी के साथ रहने लगा। वह टैंपो चलाता था। उसकी पत्नी के संबध मैनपुरी निवासी सत्येंद्र के साथ बन गए। दोनो में आपसी संबध अधिक बन गए। महिला ने अपने दो बच्चों व पति को छोड़कर वह अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। मनोज अपनी पुत्री आरूषी और पुत्र को मैंनपुरी से वापस आकर घर रहने लगा। दो साल बाद बुधवार की शाम को उसकी पत्नी अपने प्रेमी व पांच माह के बच्चे को लेकर अपने पति के घर आ गई। जिन्हें देखकर युवक आक्रोशित हो गया।

उसकी पत्नी जब अपने प्रेमी के साथ सो गई तो रात का फायदा उठाकर युवक ने सो रही पत्नी व उसके प्रेमी को डंडे मारकर हत्या कर दी। वहीं पर लेटा पांच माह के बच्चे को डंडा लग जाने से उसकी मौत हो गई। एक साथ तिहरे हत्याकांड की खबर से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे एएसपी अरबिंद कुमार, सीओ शिवप्रताप तिर्वा ठठिया पुलिस बल के साथ  घटनास्थल का निरीक्षण कर हत्याकांड में प्रयोग किए गए डंडे को बरामद किया। साथ ही आरोपी को पकड़कर शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें : गोंडा : पीएसी लाइन समेत 7 स्थानों पर योग सप्ताह का शुभारंभ

संबंधित समाचार