Uttarakhand Weather: पहाड़ी इलाकों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट, मैदानी इलाकों में मौसम रहेगा शुष्क 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। मौसम विभाग द्वारा 6 जिलों के लिए के कुछ क्षेत्रों के लिए शुक्रवार को येलो अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा के जिलों में तेज गर्जन की आशंका जताई जा रही है। तेज गर्जन के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चल सकती है।

हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बदल रहे मौसम का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। जिसके चलते मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। उधर, अगले सप्ताह 20 से 25 जून के बीच उत्तराखंड में मानसून दस्तक दे सकता है। 

यह भी पढ़ें: रामनगर: अंत्येष्टि में जा रही स्कूटी स्वरों को बेकाबू बस ने रौंदा, मौत

 

संबंधित समाचार