देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से किसी व्यक्ति की मौत नहीं 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देशवासियों के लिए राहत की बात है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण किसी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुयी है, जिससे मृतकों की संख्या 5,31,893 बरकरार है। इस बीच, देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और पिछले 24 घंटों में 445 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 2,20,67,32,370 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,49,93,282 है। सक्रिय मामलों की संख्या 50 घटकर 2,017 रह गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 146 बढ़कर 4,44,59,372 पर पहुंच गया है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या में तीन-तीन की वृद्धि हुई है।

इसके अलावा, त्रिपुरा में दो, गुजरात और पंजाब में एक-एक मामला बढ़ा है। पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मिजोरम, ओडिशा, पुड्डुचेरी, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में कोरोना के मामलों में कमी पायी गयी है। 

ये भी पढ़ें- चक्का जाम कर रहे बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, 11 गिरफ्तार, गृह मंत्री ने दिए जांच के आदेश

संबंधित समाचार