हल्द्वानी: पेयजल लाइन नहीं बिछने से नाराज लोगों ने फूंका पुतला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पॉलीशीट तुलसी नगर में अमृत योजना में नहीं हुआ काम पूरा

आधे वार्ड में काम नहीं होने से लोगों को नहीं मिल रहा पानी

हल्द्वानी, अमृत विचार। वार्ड 5 के अंतर्गत पॉलिशीट तुलसी नगर में अमृत योजना के अंतर्गत 2 साल पहले पेयजल निगम ने पेयजल लाइन डालने का कार्य किया था। आधे वार्ड में पेयजल लाइन नहीं बिछने से क्षेत्र में पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे नाराज क्षेत्रवासियों ने पूर्व पार्षद मुन्ना पोखरिया के नेतृत्व में पेयजल निगम का पुतला दहन किया और पेयजल निगम के खिलाफ नारेबाजी की। 

पूर्व पार्षद ने बताया कि पेयजल लाइन नहीं पड़ने से आधी आबादी पानी को तरस रही है। लोगों को निजी टैंकरों से पानी मंगाना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता एके कटारिया को ज्ञापन सौंपा था लेकिन अधिशासी अभियंता ने बताया कि पेयजल निगम के पास बजट नहीं होने के कारण काम नहीं कर पाए।

 पूर्व सभासद संजय उपाध्याय ने कहा कि पेयजल निगम के कई चक्कर लगाने के बाद भी आज तक क्षेत्र में पेयजल लाइन नहीं डाली गई है। उन्होंने बताया कि कई बार मेयर जोगिंदर पाल सिंह रौतेला को भी इस समस्या से अवगत कराया गया लेकिन आज तक इसका समाधान नहीं हो पाया है। पुतला दहन करने वालों में रोशन, सागर, हेम थापा, गीता पोखरिया, शांति देवी, रेखा चौधरी आदि उपस्थित थे।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज