हल्द्वानीः रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने बसों के लिये स्थान व ऑफिस के लिए 15 कमरों की उठाई मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद् ने वर्तमान हल्द्वानी बस स्टेशन पर प्रस्तावित बहुउद्देशीय भवन के ग्राउंड फ्लोर में 40 बसों के खड़े होने तथा 30 बसों के एक साथ संचालन करने के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराने तथा रोडवेज के ऑफिस कार्यों के लिए 15 कमरों की व्यवस्था करने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि मौजूदा रोडवेज स्टेशन पर प्रशासन बहुद्देशीय भवन का निर्माण कराने जा रहा है। इस निर्माण के लिए बस स्टेशन को विस्थापित किए जाने के संबंध में परिवहन निगम की मंडल प्रबंधक पूजा जोशी की तरफ से एनओसी जारी होनी है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मंडलीय प्रबंधक को पत्र भेजकर उक्त प्रस्तावित भवन में कहा है कि वर्तमान में इस स्टेशन से लगभग 400 बसों का रोजाना आवागमन होता है। 

कर्मचारी संयुक्त परिषद् के क्षेत्रीय मंत्री आन सिंह जीना ने कहा कि जनता की सुविधा और निगम के हित को देखते हुए बहुउद्देशीय भवन में रोडवेज के लिए पर्यप्त सुविधाएं होनी चाहिए।साथ ही निर्माण के लिए विस्थापन से पहले यह शपथ पत्र लेना अनिवार्य है कि निर्माण पूरा होने के बाद बस अड्डे का का पूर्ण स्वामित्त्व पहले की तरह परिवहन निगम का होगा। परिषद् ने सभी शर्तें पूरी होने के बाद ही अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग  की।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी: खाद्य विभाग का चला हंटर, एक्सपायरी डेट न लिखने वाले प्रतिष्ठानों का किया चालान

संबंधित समाचार