बरेली: जीआईएस सर्वे... सिठौरा वार्ड में बंटेगा पहला टैक्स का बिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

2020 में इसी वार्ड से शुरू हुआ था शहर में सर्वे, अफसरों को बताया कि नया बिल कैसे निकलेगा, राजस्व कैसे बढ़ेगा

बरेली, अमृत विचार। शहर में जीआईएस सर्वे का पहला नतीजा आने वाला है। सर्वे के बाद 30 वार्डाें में मैचिंग का काम भी पूरा हो गया है। अब बिल वितरण का काम होगा। इसकी शुरुआत वार्ड 12 सिठौरा से होगी। वार्ड में लगभग 4 हजार ऐसी संपत्तियां शामिल हुई हैं जो अभी तक निगम के अभिलेख में दर्ज ही नहीं थीं। अब इन नई संपत्तियों से आने वाले टैक्स से भी निगम के राजस्व में वृद्धि होगी।

शहर में 2020 से संपत्तियों का सेटेलाइट सर्वे चल रहा है। 80 में से 75 वार्डाें में काम पूरा हो गया है। इनमें भी 30 वार्डाें में मैचिंग का काम भी पूरा हो गया है। निगम में सिठौरा, वीरभट्टी और वार्ड 79 ऐसे वार्ड सामने आए हैं जहां सभी लोगों पर संपत्ति कर लगा ही नहीं था। सर्वे में अब सभी टैक्स की श्रेणी में आ गए हैं। सूत्रों ने बताया कि वार्ड- 12 सिठौरा शहर का पहला ऐसा वार्ड है जहां नई संपत्ति ज्यादा निकल कर आई हैं। यह संपत्तियां निगम के अभिलेख में दर्ज नहीं थी। यहां लगभग 4 हजार नई संपत्तियां टैक्स के दायरे में लाई गई हैं। कुछ नए मकान बने हैं वह भी टैक्स के दायरे में लाए जाएंगे। जीआईएस टीम 3 साल से सर्वे कर रही है। अब उसका काम सामने आने वाला है।

फिलहाल वार्ड में नहीं लगेगा सीवर टैक्स
सिठौरा वार्ड में सीवर लाइन नहीं है, लेकिन पानी की टंकी है, इसलिए यहां के लोगों से गृहकर के अलावा वाटर टैक्स ही लिया जाएगा। बिल में सीवर टैक्स नहीं लगेगा। यहां के लोगों को पहली नोटिस अगस्त 22 में दी गई थी और अब पहला बिल भी बांटा जाएगा। यहां बिल बंटने की तिथि तय नहीं हुई है लेकिन वार्ड की जनता को 10 फीसदी छूट का लाभ मिलने की तिथि से पहले बिल दे दिया जाएगा।

नगर आयुक्त ने समझा कैसे काम करेगा पीटीएमएस
बरेली: नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स ने नगर निगम की टैक्स प्रणाली नए सिस्टम पर कैसे काम करेगी। कैसे बिल निकलेगा। सिस्टम कैसे काम करेगा आदि के बारे में जानकारी ली। जीआईएस सर्वे टीम के हेड रोहित कुमार व गंगाधर मिश्र ने नगर आयुक्त को नई बिल प्रणाली प्रापर्टी टैक्स मैनेजमेंट सिस्टम के बारे में बताया।फिलहाल, इस सिस्टम पर नई संपत्तियों के बिल ही निकलेंगे। पुरानी संपत्तियों के टैक्स बिल नए सिस्टम में धीरे धीरे लाए जाएंगे। नए सिस्टम के प्रशिक्षण में अपर नगर आयुक्त प्रथम सुनील यादव, सर्वेश गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त पूजा त्रिपाठी, ललतेश सक्सेना शामिल रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: अमेरिका की साफ्टवेयर कंपनी ने आईटीआर फैक्ट्री में मांगी चार हजार वर्ग मीटर भूमि

संबंधित समाचार