हल्द्वानी: राजपुरा के लोग पानी के लिए तरसे, ईई का घेराव किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राजपुरा के लोगों ने शनिवार को जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन किया और अधिशासी अभियंता रविशंकर लोशाली का घेराव किया।
 

क्षेत्रीय पार्षद महेश चंद्र ने बताया कि वारसी कॉलोनी, गौला गेट, जवाहर नगर में बीते कई महीनों से पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया कि पूर्व में कई बार लिखित तौर पर शिकायत कर चुके हैं। लेकिन जल संस्थान ने समस्या दूर करने के बजाय टैंकर से जलापूर्ति को एक स्थायी समाधान के तौर पर मान लिया है।

इतनी भीषण गर्मी में जल संस्थान की तरफ से भेजे जा रहे 2 टैंकर लोगों की दैनिक जरूरतों के लिए नाकाफी साबित हो रहे हैं। पार्षद ने बताया कि पूर्व के अधिशासी अभियंता संजय श्रीवास्तव को भी समस्या से अवगत कराया था और ज्ञापन सौंपा था लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। अधिशासी अभियंता रविशंकर लोशाली ने सोमवार तक समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया जिस पर पार्षद ने कहा कि मंगलवार सुबह तक समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह क्षेत्रीय लोगों को साथ लेकर जल संस्थान कार्यालय के सामने तख्ती लेकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर महफूज,  सलीम, पप्पू, अहमद, फहीम सहित कई लोग मौजूद थे। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता