बरेली: तहसील के बाबुओं पर रिश्वत मांगने के आरोप, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। तहसीलदार सदर के माल बाबू भानु और जितेंद्र के खिलाफ रिश्वत मांगने के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। तहसील में ही प्रैक्टिस करने वाले वकील सूरज शर्मा ने उन पर जमानत शिनाख्त के मामलों में रिश्वत मांगने और बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी।

सूरज शर्मा के शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि तहसीलदार सदर के माल बाबू भानु और जितेंद्र की शिकायत इससे पहले 14 जून को की गई थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया है कि दफ्तर में जमानत शिनाख्त वालों से अवैध रूप से पैसों की मांग की जाती है। पैसे न देने पर दोनों बाबू आवेदक को प्रताड़ित करने के साथ अभद्र व्यवहार भी करते हैं।

तहसीलदार सदर ने बताया कि मामले की जांच नायब तहसीलदार अनुजा को सौंपी गई है। उनकी जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। उधर, आरोपी माल बाबू ने आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताते हुए कहा कि जिन लोगों के काम समय से नहीं हो पाते हैं, वे आरोप लगाना शुरू कर देते हैं। जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।

ये भी पढे़ं- बरेली: निकाह का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, रिपोर्ट दर्ज

 

संबंधित समाचार