Section 84 : निमरत कौर ने पूरी की 'सेक्शन 84' की शूटिंग, बताया Amitabh Bachchan के साथ काम करने का एक्सपीरियंस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर ने अपनी आने वाली फिल्म 'सेक्शन 84' की शूटिंग पूरी कर ली है। निमरत कौर ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह फिल्म की टीम के साथ सेलिब्रेट करतीं नजर आ रहीं हैं। निमरत ने फोटोज शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन के साथ अपने काम को लेकर एक्सपीरियंस भी शेयर किया है।

https://www.instagram.com/p/Ctii2xFNlv1/

निमरत ने नोट लिखा है ‘मेरी दो सबसे पसंदीदा शब्द-एक्शन और कट के पहले, बीच और बाद में मैंने जो महसूस किया, उसे समझाने के लिए कोई भी शब्द कभी भी पर्याप्त नहीं होगा। किसी किताब के आखिरी पन्ने की तरह, जिसे आप कभी खत्म नहीं करना चाहते हैं, आखिरी दिन अपने साथ कृतज्ञता, जीवन भर के लिए सीख, अलगाव की चिंता और एक साधारण ज्ञान लेकर आया है कि एक अभिनेता के रूप में कुछ भी आपको स्क्रीन स्पेस शेयर करने के लिए तैयार नहीं कर सकता है। कई जन्मों में एक बार प्रकृति का बल, @अमिताभ बच्चन ।” फिल्म 'सेक्शन 84' में निमरत कौर के अलावा अमिताभ बच्चन और डियाना पेंटी भी लीड रोल में हैं।

'हैप्पी टीचर्स डे' में नजर आएंगी एक्ट्रेस
बता दें कि अपकमिंग फिल्म 'सेक्शन 84' में निमरत कौर के अलावा अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस डियाना पेंटी भा दिखाई देंगी। निमरत कौर आखिरी बार 'स्कूल ऑफ लाइज' में नजर आई थीं और अब वे 'हैप्पी टीचर्स डे' में दिखाई देंगी। 

ये भी पढ़ें : Karan Deol-Drisha Wedding : घोड़ी चढ़े सनी देओल के बेटे करण, पोते की बारात में नाचे दादा धर्मेंद्र...देखें वीडियो

संबंधित समाचार