AGF vs BAN : वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश के खिलाफ अफगानिस्तान की टीम का ऐलान, राशिद खान की हुई वापसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काबुल। अफगानिस्तान के अनुभवी लेग-स्पिनर राशिद खान को बांग्लादेश के खिलाफ पांच जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला के लिये टीम में चुना गया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने रविवार को यह जानकारी दी। अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच पिछले हफ्ते खेले गए एकमात्र टेस्ट में चोटग्रस्त राशिद हिस्सा नहीं ले सके थे, हालांकि अब उन्हें फिट घोषित कर दिया गया है। 

एकदिवसीय शृंखला के लिए युवा स्पिनर नूर अहमद अफगानिस्तान टीम में जगह नहीं बना सके, हालांकि लेग-स्पिनर इज़हारुल हक़ नवीद को पहली बार वनडे टीम में तलब किया गया है। शाहिदुल्लाह, जिया-उर-रहमान, वफादार मोमंद, मोहम्मद सलीम और सैयद शिरजाद को भी पहली बार टीम में जगह दी गयी है। एसीबी ने बंगलादेश शृंखला के लिये टीम घोषित करने के अलावा आगामी एकदिवसीय विश्व कप के लिये 10 अतिरिक्त खिलाड़ियों को भी चुना है।

बंगलादेश वनडे के लिए अफगानिस्तान टीम : हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, राशिद खान, अजमतुल्ला उमरजई, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, इजहारुलहक नवीद, शाहिदुल्लाह, जिया-उर-रहमान, वफ़ादार मोमंद, मोहम्मद सलीम, सैयद शिरज़ाद। 

अफगानिस्तान अतिरिक्त खिलाड़ी : करीम जन्नत, जुबैद अकबरी, कैस अहमद, इहसानुल्लाह जनत, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, नवीन-उल-हक, फरीद मलिक, दरवेश रसूली, इशाक रहीमी। 

ये भी पढ़ें :  Ashes Series : मोईन अली ने किया ICC नियम का उल्लंघन, लगा जुर्माना

संबंधित समाचार