रामपुर: इंजीनियर साहब ने मांगा दहेज तो सात पर मुकदमा दर्ज
रामपुर, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसने महिला थाने पति सिविल इंजीनियर सहित सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला का कहना है कि उसकी शादी पांच वर्ष पहले दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी सैयद वसी से हुई थी। शादी के कुछ समय के बाद सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में ससुराल वालों ने उससे और दहेज की मांग कर दी। मांग पूरी नही होने पर उसके साथ मारपीट करते थे। परिजनों उससे कहते थे कि अगर अपने बेटे की शादी किसी और से की होती तो लग्जरी कार और फ्लैट मिल जाता। काफी तंग आने के बाद वह अपने मायके आ गई। उसने सारा मामला बताया।
इस दौरान उसने एक बच्चे को जन्म दिया। जिसको देखने ससुराल वाले तक नहीं आए। 14 मई को आरोपी लोग उसके घर आ गए। जहां उसको मारपीट करके घायल कर दिया। उसने इस मामले में महिला थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पति सैयद वसी, नूर बी, सलमा, नादरा, शन्नों,परवेज और बाबर मियां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढे़ं- रामपुर: सपा नेता आजम खां के सवाल पर शहर विधायक ने ली चुटकी, बोले- कौन आजम?
