झारखंड में एक लाख कुआं निर्माण का लक्ष्य, हुआ योजना का शुभारंभ 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रांची। झारखंड में बिरसा सिंचाई कूप योजना में धरातल में कुंआ दिखे, कागजी खेल नहीं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उक्त बातें ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने कहा इसमें लापरवाही ठीक नहीं।

मालूम हो कि राज्य सरकार एवं मनरेगा के अभिसरण से बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के तहत कुल एक लाख कूपों का निर्माण विभिन्न चरणों में किया जाना है। लेकिन मुख्यमंत्री इसके कार्य प्रगति को लेकर खुश नजर नहीं आए और जल्द से जल्द योजना का लाभ ग्रामीणों को देने का आदेश दिया है।

मालूम हो कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में इस योजना का शुभारंभ किया गया है, ताकि जल संरक्षण को बल मिल सके एवं वाटर हार्वेस्टिंग के प्रति लोगों में जागरूकता का संचार हो सके। योजना के तहत प्रथम चरण में 30 एवम द्वितीय चरण में 70 हजार कूप का निर्माण किया जाना है। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 50 हजार एवं 15 नवंबर 2024 तक शेष 50 हजार कूप का निर्माण कार्य पूर्ण करेगी। 

ये भी पढे़ं- भाजपा को नहीं हराया तो खराब हो सकते हैं देश के हालात: सतपाल मलिक

संबंधित समाचार