अयोध्या : मनमाने ढंग से हाऊस और वाटर टैक्स निर्धारण को लेकर सपा ने दिया ज्ञापन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टैक्स पुनरीक्षण न किया गया तो चरणबद्ध ढंग से आन्दोलन 

अयोध्या, अमृत विचार। नगर निगम द्वारा मनमाने ढंग से निर्धारित किए जा रहे हाऊस और वाटर टैक्स का मामला गरमा गया है। सोमवार को इसे लेकर समाजवादी पार्टी की महानगर कमेटी की ओर से ज्ञापन सौंप चरणबद्ध आन्दोलन की चेतावनी दी गई है। इससे पहले पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय टैक्स को लेकर निगम पर निशाना साध चुके हैं। 
   
सोमवार को महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव के नेतृत्व में सपा के सभी पार्षदों व महानगर कमेटी ने निगम के द्वारा  जीआईएस के सर्वे द्वारा बेतहाशा टैक्स वृद्धि को लेकर अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की गई है कि जीआईएस द्वारा किया गया सर्वे गलत है और बढ़े  हुए टैक्स को वापस किया जाए। बहुत सारे वार्डों में सीवर, रोड लाइट, और पानी की व्यवस्था नहीं है वहां अभी टैक्स ना बढ़ाया जाए। इसके अलावा रामपथ मार्ग पर चौड़ीकरण योजना के अंतर्गत जो भवनों को गिराया व अधिकृत किया गया है उन भवनों का पुनः सर्वे कराकर हाउस टैक्स व वाटर टैक्स निर्धारित किया जाए। मठ- मंदिरों मस्जिदों और गुरुद्वारों जैसे धार्मिक स्थलों का टैक्स माफी की सूची दी जाए। 

महासचिव हामिद जाफर मीसम, श्री चंद्र यादव, राकेश यादव, अपर्णा जयसवाल, पार्षदगण विशाल पाल, राम भवन यादव, वकार अहमद, प्रिया शुक्ला, सर्वजीत यादव, कृष्ण गोपाल यादव, मुकेश कोरी, शाह नूर बानों, ज्ञानमती यादव, अखिलेश पांडे, पार्षद अर्जुन यादव सोमू, ज्ञानमती, राशिद सलीम घोसी, कौसर परवीन, इंद्रावती यादव, धर्मवीर , वकार अहमद, अरौनी पासवान, व्यापार सभा के ध्रुव गुप्ता समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

ये भी पढ़ें - अयोध्या: तालाबंदी कर हड़ताल पर गए बैंक कर्मी, लेनदेन हुआ प्रभावित

संबंधित समाचार