हल्द्वानी: एनएमसी की टीम ने किया बाल रोग विभाग का निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) की टीम ने सोमवार को बाल रोग विभाग में पीजी सीटों के नवीनीकरण के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल और बाल रोग विभाग का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल व विभाग की व्यवस्थाओं को जांचा-परखा और संकाय सदस्यों के प्रमाण पत्रों की जांच की।

 एक सदस्यी दल के प्रोफेसर डॉ. मनोज (बाल रोग विभाग भगत फूल सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज महिला खानपुर कलान सोनीपत हरियाणा) ने ओपीडी, वार्ड, लाईब्रेरी, टीचिंग कक्ष, संकाय सदस्यों के बैठने के कक्षों, सेमिनार कक्ष, डेमोस्ट्रेशन आदि का निरीक्षण किया। जिसमें किसी प्रकार की कमी नहीं मिली।

इससे बाल रोग विभाग में पीजी सीटों के नवीनीकरण की संभावना बढ़ गई है। इधर, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. अरूण जोशी ने उम्मीद जताई कि एनएमसी की हरी झंडी मिलने के बाद राज्य में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी पूरी होगी। इसका लाभ कुमाऊं भर के रोगियों को मिलेगा। इस दौरान बाल रोग विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. रितु रखोलिया, डॉ. पूजा अग्रवाल, डॉ. बिंदु, डॉ. प्रेरणा समेत पीजी जेआर मौजूद रहे। 

संबंधित समाचार