हल्द्वानीः व्यापार मंडल के त्रिवार्षिक चुनाव की घोषणा, आगामी 20 जुलाई तक चुनाव होने की संभावना, आचार संहिता लागू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने संगठन के त्रिवार्षिक चुनाव की विधिवत घोषणा कर दी है। उन्होंने संभावना जताई है कि आगामी 20 जुलाई तक चुनाव हो सकते हैं।

सोमवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए निवर्तमान अध्यक्ष नवीन वर्मा ने कहा कि निवर्तमान कार्यकाल में अधिकांश समय कोरोना महामारी की भेंट चढ़ गया। इसलिए संरक्षक, कार्यवाहक अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री व संगठन के वरिष्ठजनों ने तय किया है कि त्रिवार्षिक चुनाव 20 जुलाई तक कराये जाएं। कहा कि राज्य में संगठन की 19 जिला तथा 371 नगर इकाइयां हैं। करीब 7.30 लाख व्यापारी सदस्य हैं।

निवर्तमान प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी ने प्रमोद गोयल को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया है। साथ ही सहयोगी चुनाव अधिकारी के रूप में गढ़वाल मंडल प्रभारी सुरेश कुमार बिष्ट, कुमाऊं मंडल प्रभारी अश्विनी छावड़ा, राजेश अग्रवाल व गुलशन छावड़ा होंगे। 

चुनाव संचालन समिति का चयन मुख्य चुनाव अधिकारी एवं चुनाव अधिकारी करेंगे। आज से ही चुनाव आचार संहिता लागू मानी जाएगी। वार्ता में बाबू लाल गुप्ता, चंद्रशेखर पंत, मनोज अरोरा, नवनीत राणा, विपिन गुप्ता, हर्षवर्धन पांडे, योगेश शर्मा, रुपेंद्र नागर आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानीः गाय के साथ कुकर्म करने वाले आरोपी को गंजा करने वालों पर FIR दर्ज

संबंधित समाचार