हल्द्वानीः गाय के साथ कुकर्म करने वाले आरोपी को गंजा करने वालों पर FIR दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कमलुवागांजा क्षेत्र में बीते बुधवार को गाय के साथ अर्मादित कृत्य करने के आरोपी हाफिज के साथ मारपीट करने, चेहरा पर कालिख पोतने तथा उसका सिर गंजा कर घुमाने वालों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दी है। इस मामले में मुखानी पुलिस के दरोगा ने स्वयं वादी बनकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के निशाने पर वह लोग भी हैं, जिन्होंने आरोपी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया।
 
बता दें कि, बीती 14 जून की दोपहर कुछ लोगों ने स्वार रामपुर उत्तर प्रदेश निवासी हाफिज पुत्र रफीक को कमलुवागांजा चौराहे पर पकड़ कर बुरी तरह पीटा। उसका सिर गंजा किया और फिर चेहरे पर काला पोत दिया। उक्त लोगों ने दुकानों में भी तोड़फोड़ की थी। इस घटना का एक वीडियो 16 जून को आरटीओ चौकी प्रभारी प्रीति के व्हाट्सएप पर आया, जिसे उन्हीं के मुखबिर ने भेजा और कहा कि घटना से माहौल बिगड़ सकता है। 

पड़ताल की तो पता लगा कि वीडियो दो दिन पुराना और कमलुवागांजा में हुई घटना का है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। हाफिज वर्तमान में उत्तर उजाला बरेली रोड में रहता है और उस पर आरोप था कि उसने बच्चीनगर एक में एक गाय के साथ अमर्यादित कृत्य किया। 

गाय के मालिक महेश ने उसे ऐसा करते देख लिया और शोर मचाने पर आरोपी भाग खड़ा हुआ। घटना के दिन भाजयुमो के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे ने आरटीओ चौकी प्रभारी प्रीति को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो 50 से 60 लोगों ने हाफिज को घेर रखा था।
 
एसआई प्रीति के मुताबिक अब इश मामले में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हफीज का वीडियो तथा दुकानों में तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। चूंकि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आपराधिक बल का प्रयोग कर हफीज के साथ मारपीट की गई, उसके बाल काटे और चेहरे पर कालिख पोतकर उसका अनादर किया। 

आसपास की दुकानों पर तोड़फोड करने का वीडियो बनाकर सोशल मिडिया पर वायरल की गई। मुखानी थाना पुलिस ने एसआई प्रीति की तहरीर पर धारा 147, 323, 355, 427 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानीः STH पहुंचे रीठा साहिब बस हादसे के 5 घायल, दो हायर सेंटर रेफर

संबंधित समाचार