पब्लिक डिमांड पर फिर सीता बनी Dipika Chikhlia,शेयर किया वीडियो...बोलीं- यह पोस्ट जनता की मांग पर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। सीरियल 'रामायण' में मां सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने पब्लिक डिमांड पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर के सीरियल 'रामायण' में मां सीता का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया। 

https://www.instagram.com/p/CtqDFxNIWa1/

दीपिका चिखलिया को लोग आज भी सीता के रूप जानते हैं। ओम राउत निर्देशित फिल्म 'आदिपुरुष' इन दिनों विवादों में है। फिल्म के डायलॉग्स, वीएफएक्स और कई सींस पर लोग आपत्ति जता रहे हैं। इस फिल्म में राम और सीता का किरदार प्रभास और कृति सैनन ने निभाया है, जबकि रावण, सैफ अली खान बने हैं। दीपिका ने भारी डिमांड पर अपना पुराना वीडियो शेयर किया है।

अपने थ्रोबैक वीडियो में दीपिका माता सीता के रूप में दिखाई दे रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में लिखा, यह पोस्ट पब्लिक डिमांड पर है। सीता का किरदार निभाने के बाद जो प्यार मुझे लोगों से मिला, मैं उसके लिए हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी। इससे ज्यादा मैं कुछ और नहीं मांग सकती हूं।

ये भी पढ़ें:- फिल्‍म ‘आदिपुरुष’ के खिलाफ UP के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन, संतों ने प्रतिबंध लगाने की मांग की 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म