नैनीताल: मौसम बदलते ही डायरिया के मरीज भी बढ़े 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रोजाना उपचार के लिए पहुंच रहे हैं 20 से 25 लोग

नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल में मौसम के बदलाव का असर अब स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। तेजी से बदल रहे मौसम के चलते नैनीताल में डायरिया का खतरा बढ़ गया है।

जिस वजह से नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में इन दिनों प्रतिदिन 25 से 30 डायरिया के मरीज पहुंच रहे हैं। जिन्हें से औसतन पांच लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है, वहीं अन्य मरीजों को दूषित व बासी खाने से बचने की सलाह दी जा रही है।

मरीजों को उपचार दे रहे वरिष्ठ फ‌िजिशियन डॉ. दुग्ताल ने बताया कि गर्मी में दूषित, खुले बाहरी व बासी खाने की वजह से लोग डायरिया के शिकार हो रहे हैं। बताया कि रोजाना उनके पास 100 से 150 मरीज पहुंच रहे हैं। जिनमें से डायरिया से ग्रसित 35 से 30 मरीज अस्पताल में पहुंच रहे हैं, जिसमें से ज्यादा दिक्कत होने पर चार से पांच मरीजों को रोजाना भर्ती भी किया जा रहा है।

बताया कि डायरिया में शरीर का पानी उल्टी-दस्त में निकल जाता है, जिससे बेहोशी छा सकती है साथ ही किडनी खराब होने का भी खतरा हो सकता है। इससे बचने के लिए लोग गर्मी के दिनों में दूषित व बासी खाना खाने से बचें। लोगों के पेट में दर्द, पेट खराब, दस्त व उल्टी होने लगे तो बिना देरी किए डाक्टरी सलाह लें। बचाव के लिए गर्मी में ताजी खाना खांए, अधिक मात्रा में पानी पिएं।

 

संबंधित समाचार