मुरादाबाद : लागा चुनरी में दाग घर जाऊं कैसे पर श्रोताओं ने मन्ना डे को किया याद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शहर के कलाकारों ने प्रदर्शनी के मंच पर बिखेरे जलवेकार्यालय संवाददाता 

मुरादाबाद, अमृत विचार। देश के कोने कोने में मुरादाबाद का नाम रोशन कर रहे उभरते गायक और संगीत कलाकारों ने सोमवार को एक शानदार प्रोग्राम एक शाम संगीत के नाम में प्रदर्शनी के मंच पर अपने फन जलवा बिखेरा। कुछ पल के लिए मंच पर मन्ना डे, किशोर दा, मुकेश और मोहम्मद रफी की दर्द मोहब्बत भरे नगमों से पंडाल में बैठे हजारों श्रोताओं की पुरानी यादें ताजा कर दी।

शहर के कृष्णोफर संगीत ग्रुप के कलाकारों ने अपने संगीत की धुन से लोगों का मनमोह लिया। प्रदर्शनी में शाम के कार्यक्रम का प्रारंभ स्नातक एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त और उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ महामंत्री व प्रशासनिक अधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करते हुए किया।

file image 1

जिला कृषि विकास औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के अंतर्गत जिगर मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम मैं गजल गायक डॉक्टर विनीत गोस्वामी द्वारा सूफियाना कलाम दमा दम मस्त कलंदर, लागा चुनरी में दाग घर जाऊं कैसे ,सिंगर गोपी कृष्ण द्वारा तुम पुकार लो तुम्हारा इंतजार है, तुम भी चलो हम भी चले एवं अमन सांवरिया द्वारा तेरी दीवानी पिया रे पिया रे और मैं तो तेरे प्यार में एवं पूजा ने तेरे हवाले कर दिया इश्क करूं या न करूं इबादत नामक फिल्मी गीत जब पेश किए तो पंडाल में बैठे श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। 

कार्यक्रम के अंत में प्रदर्शनी कमेटी के नींव रखने वाले स्वर्गीय राकेश चंद्र शर्मा वरिष्ठ सदस्य प्रदर्शनी समिति की स्मृतियों को भी याद किया इस दौरान उनकी पत्नी श्रीमती संगीता शर्मा का सम्मान किया गया।कार्यक्रम का संचालन बाबा संजीव आकांक्षी द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रदर्शनी समिति के सम्मानित सदस्य गण डॉ प्रदीप शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, नवेद सिद्दीकी, कशिश वारसी, परवेज नाजिम, डॉक्टर बृजपाल यादव, राधेश्याम शर्मा एवं प्रभारी प्रदर्शनी राहुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें :  मुरादाबाद : खनन माफिया हावी, सिपाहियों पर डंपर चढ़ाने की दी धमकी...एसपी सिटी बोले- जांच कर की जाएगी कार्रवाई

संबंधित समाचार