हल्द्वानीः सांप के डसने से 50 वर्षीय महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई। बताया गया कि किशनपुर चोरगलिया निवासी दीपा देवी (50) मंगलवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे उठ कर घर का काम कर रही थी। तभी उसे कोबरा सांप ने डस लिया। 

यह भी पढ़ें- हल्द्वानीः किराएदार ने हड़प लिया वृद्धा का मकान, रिपोर्ट दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

परिजनों ने बताया कि पहले उन्हें लगा कि बिच्छू ने काटा है, लेकिन कमरे में सांप दिखाई देने के बाद उनके होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन में दीपा को सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी: राजपुरा में ट्रांसफार्मर न होन से बनी लो वोल्टेज की समस्या

संबंधित समाचार