देहरादून: प्रेमनगर में महिला ने लगाई फांसी, कमरे से बरामद हुआ सुसाइड नोट

Amrit Vichar Network
Published By Shweta Kalakoti
On

देहरादून, अमृत विचार। देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने फांसी लगा ली। महिला के पति मंजीत कपड़ों का व्यापार करते हैं। वह मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे किसी काम से घर से बाहर गए थे। इसके बाद सुबह करीब साढ़े आठ बजे महिला की देवरानी वहां पहुंची तो देखा कि बेडरूम में गुरप्रीत ने फांसी लगाई हुई थी।  

पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह नौ बजे प्रेमनगर विंग से उनको सूचना मिली की एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस को महिला की लाश चुन्नी से लटकी हुई मिली। मृत शरीर को नीचे उतारा गया और अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला की पहचान गुरप्रीत पत्नी मंजीत के रूप में हुई है।

कमरे से बरामद हुआ सुसाइड नोट 

महिला के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें उसने लिखा है कि मेरे हसबैंड बहुत अच्छे हैं। मैं किसी से प्यार करने के काबिल नहीं हूं। पुलिस इस सुसाइड नोट की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। एसओ ने बताया कि सुसाइड नोट को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भिजवाया जा रहा है।