बरेली कॉलेज में स्नातक की पहली कट ऑफ जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज ने स्नातक के प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश के लिए सोमवार को पहली कट ऑफ सूची जारी कर दी है। इसमें बीबीए, बीसीए और बीकॉम ऑनर्स पाठ्यक्रम शामिल हैं। बीकॉम ऑनर्स की न्यूनतम ओपन कट ऑफ (सभी वर्गों के छात्र शामिल) 75.40 परसेंटाइल रही है। बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) की …

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज ने स्नातक के प्रोफेशनल कोर्स में प्रवेश के लिए सोमवार को पहली कट ऑफ सूची जारी कर दी है। इसमें बीबीए, बीसीए और बीकॉम ऑनर्स पाठ्यक्रम शामिल हैं। बीकॉम ऑनर्स की न्यूनतम ओपन कट ऑफ (सभी वर्गों के छात्र शामिल) 75.40 परसेंटाइल रही है। बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) की ओपन कट ऑफ 67.01 और बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) की कट ऑफ 73.29 परसेंटाइल है।

इन पाठ्यक्रमों में 3 सितंबर से प्रवेश प्रारंभ होंगे। छात्रों के मोबाइल पर काउंसलिंग का संदेश पहुंचेगा। जिन छात्रों को बुलाया जाएगा, वही प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कराने कॉलेज जाएंगे। कॉलेज में बीबीए की 240, बीसीए में 160 और बीकॉम ऑनर्स में 160 सीटें हैं।

बरेली कॉलेज, रुहेलखंड विश्वविद्यालय का ऐसा पहला कॉलेज है, जिसने सबसे पहले स्नातक की कट ऑफ जारी की है। वहीं, बीए, बीएससी और बीकॉम की कट ऑफ तैयार हो रही है। मंगलवार रात तक इसे जारी करने की तैयारी है। कॉलेज के प्रवेश प्रभारी डॉ. राजीव मेहरोत्रा ने बताया कि पहली कट ऑफ में आने वाले छात्रों के प्रवेश 5 सितंबर तक होंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए सीमित छात्रों को प्रतिदिन बुलाया जाएगा।

संबंधित समाचार