उत्तरकाशी: घर में गैस लीक होने से महिला झुलसी आग में, हायर सेंटर किया रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उत्तरकाशी, अमृत विचार। उत्तरकशी के कोटियाल गांव में गैस सिलेन्डर लीक होने से घर में आग लग गई। आग लगने से घर में मौजूद एक महिला झुलस गई। ग्रामीणों ने महिला को सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे देहरादून में हायर सेंटर रेफर कर दिया। आग से घर के कमरों और खिड़की दरवाजों को भी नुकसान हुआ है। 

बताया जा रहा है कि प्रेमवती नौटियाल हमेशा की तरह शाम को खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई। हो सकता है कि उन्होंने  चूल्हे का बटन पूरी तरह बंद नहीं किया हो। सिलेन्डर से गैस पूरी रात लीक होती रही और सुबह महिला ने जब कमरा खोलकर गैस जलाने की कोशिश की तो वहां जोरदार धमाका हुआ। जिससे वह झुलस गई।

तहसीलदार धनी राम डंगवाल ने राजस्व टीम के साथ घटना स्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि संभवत: गैस लीक होने से यह घटना हुई। 

 

संबंधित समाचार