हल्द्वानी: नहर किनारे पड़ा मिला युवक, अस्पताल में हुई मौत
हल्द्वानी, अमृत विचार। नहर किनारे पड़े मिले युवक को उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। माना जा रहा है कि मौत जहर की वजह से हुई है।
पुलिस के मुताबिक बैलपड़ाव निवासी दीपक कुमार (35) वर्तमान में हरिपुर धमोला में रह रहा था। उसे धमोला में एक नहर के किनारे पड़ा पाया गया। आनन-फानन में उसे कालाढूंगी स्थित अस्पताल लाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया।
