रायबरेली में एलटी लाइन पर कटान के दौरान गिरी पेड़ की डाल, पूरे गांव की बिजली गुल
खीरों/ रायबरेली, अमृत विचार। खीरों-गुरुबक्सगंज-रायबरेली मार्ग पर स्थित लालपुर मजरे भीतरगांव में हरे पेड़ों की कटाई के दौरान पेड़ों के एलटी लाइन पर गिरने से एक किसान के निजी नलकूप, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी और लालपुर गांव के कई घरों की बिजली गुल हो गई। बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कालीखेड़ा मजरे भीतरगांव निवासी किसी किसान के खेत की मेड पर चिलवल के पेड़ खड़े थे। जिन्हें भीतरगांव के ही लालाखां नाम के ठेकेदार ने खरीद लिया, और उन पर आरा चल रहा था । कई पेड़ जमींदोज हो जाने के बाद अचानक अन्य कट रहे पेड़ विश्व बैंक फीडर से लालपुर गांव को जाने वाली एलटी लाइन पर गिर गए । जिससे उक्त लाइन के खंभे और तार टूट कर जमीन पर गिर गए। जिससे लालपुर निवासी किसान ऊषारानी के निजी नलकूप तथा लालपुर गांव के निकट स्थित एक पेट्रोल पंप तथा एचपी गैस एजेंसी तथा लालपुर गांव के कई घरों की आपूर्ति ठप हो गई।
मामले की जानकारी होते ही उपखंड अधिकारी कैलाश सिंह यादव ने पहुंचकर मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि ठेकेदार द्वारा काटे जा रहे पेड़ लालपुर गांव की एलटी लाइन पर गिरने से लाइन के खंभे और तार टूट गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। ठेकेदार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें -रायबरेली: जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, पांच घायल, नौ के खिलाफ केस दर्ज
