बारिश के मौसम में प्लान कर रहें हैं रोड ट्रिप, ये खूबसूरत जगहें आपके लिए हैं बेस्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जो लोग घूमने के शौकीन होते हैं वो अक्सर वीकेंड या एक दो दिन की छुट्टी पर ट्रिप प्लान कर लेते हैं। कभी कभी युवा या ऑफिस कलीग अचानक ही किसी ट्रिप को प्लान करते हैं और सफर पर निकल पड़ते हैं। ट्रिप पहल से प्लान नहीं की होती है, इसलिए वह बस या कार से ट्रैवल करते हैं। रोड ट्रिप पर जाना रोमांचक होता है और सुविधाजनक भी। कम दूरी और कम समय के सफर के लिए रोड ट्रिप अच्छा विकल्प माना जाता है। लेकिन अगर आप मानसून में रोड ट्रिप पर जा रहे हैं तो थोड़ी सावधानी बरतनी पड़ती है। 

बता दें बस या कार से बारिश के मौसम में सफर पर जाने के लिए आपको ऐसी जगह का चुनाव करना चाहिए, जहां का रास्ता सुरक्षित हो और बारिश में सफर करना सुविधाजनक हो। अक्सर बारिश में ये देखा गया है कि पहाड़ी क्षेत्रों में बादल फटने या पत्थर खिसकने से रास्ते बंद हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप सफर पर निकल रहे हैं तो पहले जान लें कि मानसून में रोड ट्रिप के लिए कहां जाएं। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बारिश के मौसम में आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। 

दिल्ली से अल्मोड़ा का सफर
वैसे तो मानसून में पहाड़ी इलाकों पर जाना खतरनाक हो सकता है लेकिन अगर आपको रास्तों की सही जानकारी हो और पहाड़ी क्षेत्र ही घूमने जाने का मन हो तो आप दिल्ली से अल्मोड़ा का सफर कर सकते हैं। दिल्ली से अल्मोड़ा की दूरी 370 किलोमीटर है। बता दें मानसून में यहां के रास्ते और हरियाली देखते ही बनती है। दिल्ली से अल्मोड़ा रोड ट्रिप पर आपको रास्ते में भीमताल, लैंसडाउन, कसारदेवी मंदिर आदि घूमने को मिल सकता है।

मुंबई से गोवा
अगर आप मानसून में लॉन्ग ड्राइव पर जाना चाहते हैं तो मुंबई से गोवा का सफर कर सकते हैं। बता दें मुंबई से गोवा के बीच की दूरी 590 किलोमीटर है। सड़क मार्ग के मुंबई से गोवा के पहुंचने में 10 से 11 घंटे का समय लग सकता है, हालांकि रास्ता स्मूद है। खूबसूरत नजारे और कई सारे फूड प्वाइंट्स से गुजरते हुए बारिश में यहां का सफर सुहाना बन जाएगा।

दार्जिलिंग से गंगटोक जाएं 
मानसून में दार्जिलिंग जाना बेस्ट विकल्प है। दार्जिलिंग और गंगटोक में इस मौसम में घूमने में मजा आ जाएगा। इसलिए बारिश में आप दार्जिलिंग से गंगटोक का रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। दोनों के बीच की दूरी 100 किलोमीटर है। एनएच10 से आप चार घंटे का सफर तय करके आप दार्जिलिंग से गंगटोक की रोड ट्रिप पर जा सकते हैं।

उदयपुर से माउंट आबू
बता दें बारिश में सुरक्षित और मजेदार सफर के लिए आप राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर से माउंट आबू की रोड ट्रिप पर जा सकते हैं। उदयपुर झीलों के लिए प्रसिद्ध है। वहीं माउंटआबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। मानसून में यहां का रास्ता अच्छा होता है। इस रूट पर शानदार सड़कों पर होते हुए आप माउंट आबू पहुंच जाएंगे। 

ये भी पढे़ं- अपने पार्टनर को कराना चाहते हैं प्यार का एहसास, अपनाएं ये टिप्स, रिश्ता हमेशा बना रहेगा मजबूत