अयोध्या : नहीं रहे समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव, लम्बे अर्से से चल रहे थे बीमार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या । समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव का बुधवार देर शाम निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व जिला अध्यक्ष काफी लम्बे अर्से से मधुमेह की बीमारी से पीड़ित चल रहे थे।

मधुमेह और अन्य बीमारियों के कारण वह बीते कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार कुछ दिनों पहले लखनऊ में इलाज भी चला लेकिन लाभ नहीं हुआ। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि शाम को अचानक सीने में दर्द हुआ। तकलीफ की जानकारी होने पर परिवार के लोग अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। हालांकि हार्ट अटैक की चिकित्सीय पुष्टि नहीं हो सकी है। उनके निधन का समाचार सुनते ही सपाईयों और जन सामान्य की उनके आवास पर भीड़ जुट गई।

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन ने उनके निधन को पार्टी ही नहीं व्यक्तिगत रूप से अपूर्णीय क्षति बताया है। उन्होंने शोक संदेश में कहा है कि पूर्व जिला अध्यक्ष सौम्य शांत और मिलनसार शख्सियत थे। पूर्व मंत्री मिल्कीपुर विधायक अवधेश प्रसाद, महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, वरिष्ठ सपा नेता एजाज अहमद, भरतकुंड भदरसा नगर पंचायत के चेयरमैन  मोहम्मद राशिद, महासचिव हामिद जाफर मीसम, प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव समेत तमाम नेताओं ने गहरा शोक जताया है।

ये भी पढ़ें - सुलतानपुर : पहली बोर्ड बैठक के साथ विकास को लगेंगे पंख

संबंधित समाचार