अब्दुल्ला के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में मुंबई से रामपुर कोर्ट पहुंचा गवाह, अब 26 जून को होगी सुनवाई
एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहीं तारीखें
रामपुर, अमृत विचार। अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में बुधवार को सीडी और पैन ड्राइव बनाने वाले वाला गवाह मुंबई से दिलीप आचार्य रामपुर कोर्ट पहुंचा। जहां उसकी गवाही और जिरह पूरी हो गई। अब इस मामले में 26 जून को सुनवाई होना है। हालांकि तीनों आरोपी आजम खां, डॉ. तजीन फातिमा और अब्दुल्ला आजम कोर्ट में पेश नहीं हुए।
अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण-पत्र मामले में भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने थाना गंज में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मुकदमे में पूर्व मंत्री आजम खां, उनकी पत्नी डा. तंजीन फातिमा और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम को आरोपी बनाया गया था। मौजूदा समय में तीनों जमानत पर चल रहे हैं। गुरुवार को इस मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में हुई।
इससे पहले एक वीडियो कैसेट कोर्ट में चलवाई थी। उसी की सीडी और पैन ड्राइव बनाने वाला मुंबई निवासी दिलीप आचार्य कोर्ट पहुंचा। जहां उसकी गवाही और जिरह पूरी हो गई है। अब इस मामले में 26 जून को सुनवाई होना है। वादी के अधिवक्ता संदीप सक्सेना का कहना है कि सीडी और पैन ड्राइव बनाने वाले मुंबई निवासी दिपील आचार्य कोर्ट में पेश हुए। जहां उसकी गवाही और जिरह पूरी हो गई है।
ये भी पढ़ें:- रामपुर : मुर्गी दाने के गोदाम में लगी आग, पांच लाख का नुकसान
