रुद्रपुरः गोवंशीय हत्या मामले में पुलिस सख्त, अब चार टीमें करेंगी पर्दाफाश, कई संदिग्धों से पूछताछ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। औद्योगिक आस्थान सिडकुल स्थित नाले में मिले दो गोवंशीय पशुओं के शवों के टुकड़े प्रकरण में पंतनगर पुलिस ने नी तफ्तीश की गति को और ज्यादा तेज कर दिया है। जिसके चलते जहां पहले तीन टीमें इस जघन्य हत्याकांड के खुलासे में लगा ई गई थी। 

इसे बढ़ाकर अब चार टीमें कर दी गई हैं। साथ ही पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, चर्चा है कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेजों में एक संदिग्ध गाड़ी दिखाई देर ही है। जिसकी तालाश पुलिस ने कर दी है।

बताते चलें कि मंगलवार की दोपहर को पारले चौक सिडकुल स्थित चौराहे के समीप बने नाले में दो गोवंशीय पशुओं के धड़ और टुकड़े पड़े हुए मिले थे। जिसको लेकर हिंदूवादी संगठनों ने हंगामा काटते हुए जल्द ही जघन्य हत्याकांड के खुलासे की मांग की थी। 

मामले को गंभीरता से लेते हुए पंतनगर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह डांगी ने पहले अज्ञात लोगों के खिलाफ उतराखंड गो-हत्या अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी और उसके बाद आला अधिकारियों के आदेश पर पुलिस की तीन टीमें खुलासे में लगी हुई थी। मगर, प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अब चार टीमें खुलासे के लिए लगाई गई है।

पुलिस ने आसपास के इलाकों के कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस की सीसीटीवी फुटेज तफ्तीश पड़ताल में पुलिस को कई अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। 

चर्चा है कि फुटेज में पुलि स को एक ऐसा वाहन संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसने उस मार्ग पर कई बार चक्कर लगाए है। मगर, उसका नंबर प्लेट साफ नहीं दिख रहा है। पुलिस ने संदिग्ध वाहन की तालाश शुरू कर दी है।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि सिडकुल में हुए गोवंशीय हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमों को लगाया गया है। वहीं, कुछ संदिग्धों से अभी पूछताछ की जा रही है। इस जघन्य हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस प्रशासन गंभीर है। जल्द ही इसका पर्दाफाश कर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- रुद्रपुरः प्रलोभन देकर बेटी को खरीदने का आरोप, एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

संबंधित समाचार