जालौन: तहसील की छत पर चढ़ा युवक, हलकान हुआ प्रशासन, जानें वजह
शिकायत का नहीं हुआ समधान तो किया आत्म हत्या का प्रयास, जमीन पर कब्जा की कई बार कर चुका था शिकायत
माधौगढ़/अमृत विचार। जमीन पर कब्जा की कई बार शिकायत के बावजूद समाधान न मिलने से क्षुब्ध युवक ने तहसील की छत पर चढ़कर प्रशासन के सामने ही आत्महत्या का प्रयास किया। जब वह छत पर चढ़ गया और वहां से चिल्लाने लगा तो प्रशासन सकते में आ गया। कड़ी मशक्कत के बाद उसे नीचे उतारा गया तब जाकर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
तहसील क्षेत्र के रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव •ौलावली निवासी रिंकू जाटव पुत्र रमेश का कहना है कि पिता रमेश जाटव की दो साल पहले मौत हो गई थी। पिता की साढ़े सात बीघा जमीन परिजन व गांव के लोग कब्जाए है। रिंकू का कहना है कि ग्राम प्रधान मंगल से जमीन पर कब्जा की शिकायत करने पर प्रधान लड़ने को उतारू हो गए।
उपजिलाधिकारी को कई बार शिकायती पत्र दे चुका लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वह लग•ाग तीन महीने से चक्कर काट रहा है जिसकी सुनवाई न होने की वजह से गुरुवार को आज युवक तहसील की बिल्डिंग पर चढ़कर जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। हाथ में एक बोतल लिए था। इस दौरान उसने शासन व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कहा जा रहा है कि उसका आरोप था न्याय करने वाला यहां कोई है ही नहीं। यह देखकर वहां पर प्रशासन हलकान हो गया। किसी तरह उसे नीचे उतारा गया। इसके बाद कोतवाल विमलेश कुमार उसे गाड़ी में बैठा कर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां पर डाक्टरों ने जांच पड़ताल की और रिंकू को खतरे से बाहर बताया।
