OMG! अब 'देसी फ्रिज' को साथ में लेकर घूमिए, यहां मिल रही मिट्टी से बनी पानी की बोतल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। गर्मी का मौसम शुरू होते ही मिट्टी से बने बर्तनों की मांग तेज हो गई है। जहां मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बाजारों में मिट्टी से बनी पानी की बोतल की मांग बढ़ गई है। एक विक्रेता ने बताया, "इसमें प्लास्टिक का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं हुआ है, यह पूरी मिट्टी की बनी है। लोग भी इसे बहुत पसंद कर रहे हैं।"

इस बार बाजार में कई तरह के बर्तन बनाए गए हैं, जिनमे टोंटी वाले घड़े की डिमांड भी खूब है। उसमे से पानी निकालना आसान होता है, साथ ही साफ सफाई भी बनी रहती है। पानी पीने वाले मिट्टी के ग्लास, चाय पीने के लिए कुल्हड़ और खाना बनाने के लिए कई तरह के बर्तन तैयार किए गए हैं। इनमें मिट्टी से बना तवा, मिट्टी की बनी कड़ाही और भी कई तरह के बर्तन बाजार में धूम मचा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- पटना रवाना होने से पहले बोले पवार, विपक्षी दलों की बैठक में देश के लिए चिंताजनक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी

संबंधित समाचार