अयोध्या: मतदाताओं से अनोखे अंदाज में मिले सांसद, बोले - विकास के लिए सरकार कटिबद्ध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार, अयोध्या/ अमृत विचार। गांवों के विकास व गरीबों के उत्थान के लिए केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार कटिबद्ध है। यह बातें सांसद लल्लू सिंह ने विकास खंड पूराबाजार की ग्राम पंचायत रसड़ा के मतदाताओं के घरों पर केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर संपर्क अभियान के दौरान कही। 

इस मौके पर सांसद फिर अनोखे अंदाज में दिखाई दिए। एक दर्जी के पास बैठ कर उन्होंने गंवई अंदाज में उसका हालचाल लिया। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार गांव के विकास के लिए तमाम विकास योजनाओं को संचालित कर रही है। जिससे अब गांव की तस्वीर बदल रही है। 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, विद्युतीकरण, उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन सहित अनेकों योजनाएं हैं। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणधीर सिंह डब्लू, शिव नरायन तिवारी, राम जीत निषाद, शत्रोहन जयसवाल, सतीश सिंह पिंटू समेत मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: हाथों में मेहंदी लगाए रातभर इंतजार करती रही दुल्हन, लेकिन बारात लेकर नहीं पहुंचा दूल्हा, जानें क्यों

संबंधित समाचार