काशीपुर: धोखाधड़ी के मामले में आरोपी दंपति कोर्ट में तलब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। भुगतान की एवज में कूटरचित चेक देने के मामले में आरोपी दंपति को एसीजेएम कोर्ट में तलब किया है।

मोहल्ला खालसा निवासी संदीप सक्सेना ने अपने अधिवक्ता संजीव आकाश के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर कहा कि मोहल्ले के ही राकेश कुमार और उसकी पत्नी अंशु ने फरवरी 2020 में उससे एक लाख रुपये मांगे। इस पर उसने घर में रखे 80 हजार रुपये दे दिए।

रकम वापस मांगने पर राकेश ने उसे 80 हजार रुपये का एक चेक दिया। चेक खाते में लगाने पर हस्ताक्षरों का मिलान नहीं हो पाया। जानकारी करने पर पता लगा चेक उसकी पत्नी अंशु के खाते का है, लेकिन उस पर हस्ताक्षर राकेश ने किए थे। मामले में तहरीर देने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

संबंधित समाचार