लखनऊ में स्वास्थ्यकर्मी कल करेंगे अनोखा विरोध प्रदर्शन, जानिये क्या होगा तरीका
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में कल यानी शनिवार को सुबह 8 से 10 बजे के बीच मरीजों को इलाज नहीं मिलेगा, बल्कि 10 बजे के बाद इलाज मिलेगा। वहीं अस्पताल दो बजे के बजाय शाम 4 बजे तक खुला रहेगा। यानी शाम चार बजे तक ओपीडी में मरीजों को इलाज मिलेगा। आम दिनों में दोपहर दो बजे तक ही सरकारी अस्पतालों में मरीजों को इलाज मिला करता है।
दरअसल, स्थानांतरण नीति 2023 के विरोध में उत्तर प्रदेश चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के बैनर तले स्वास्थ्यकर्मी शनिवार को दो घंटे का कार्यबहिष्कार करेंगे। यानी की शनिवार को सुबह आठ बजे से लेकर दस बजे तक मरीजों का इलाज प्रभावित होगा, हालांकि इस बीच इमरजेंसी सेवायें पूर्व की भांति संचालित रहेंगी, लेकिन स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीज हित में एक बड़ा फैसला लेते हुये अस्पताल में दो बजे के बाद भी मरीजों को इलाज देने का मन बनाया है। सभी अस्पतालों में डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी दोपहर दो बजे के बजाय शाम चार बजे तक मरीजों को ओपीडी में इलाज देने के लिए डटे रहेंगे।
चौथे दिन भी जारी रहा विरोश प्रदर्शन
शुक्रवार को राजधानी स्थित सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं काला फीता बांधकर विरोध जताया है। इसके अलावा बलरामपुर अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में भी डॉक्टरों और कर्मचारियों ने विरोध जताया है।
आंदोलन में प्रान्तीय चिकित्सा संघ, राजकीय नर्सेज संघ, राजपत्रित डिप्लोमा फार्मेसी एसोसिएशन, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश,सहायक प्रयोगशाला संघ , एक्स-रे टेक्नीशियन एशोसिएशन , डार्क रूम असिस्टेंट एशोसिएशन उत्तर प्रदेश, टीवी कन्ट्रोल इम्प्लॉइज एशोसिएशन,ईसीजी टेक्नीशियन, इलेक्ट्रिशियन एसोसिएशन, मिनिस्ट्रीयल एशोसिएशन स्वास्थ्य भवन के अधिकारियों,कर्मचारी ने भाग लिया। लखनऊ में श्यामा प्रसाद मुर्खजी चिकित्सालय सहित पूरे प्रदेश में काला फीता बांधकर कर आन्दोलन किया गया, राज नारायण लोकबन्धु चिकित्सालय, ठाकुरगंज चिकित्सालय, महानगर सिविल चिकित्सालय, वीरांगना अंवती बाई महिला चिकित्सालय, झलकारी बाई चिकित्सालय एवं रानी लक्ष्मीबाई चिकित्सालय सहित प्रदेश के सभी जिलों के चिकित्सालयो के सभी सर्वगो के डॉक्टर,कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में काला फीता बाँधकर हिस्सा लिया।
चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के प्रधान महासचिव अशोक कुमार ने कहा की कल सुबह 8 से सुबह 10 बजे तक दो घण्टे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा साथ ही अवगत कराया की सभी कर्मचारी दो घण्टे अधिक कार्य करेगें जिससे मरीजो को कोई दिक्कत न हो, क्योंकि विरोध सरकार की स्थान्तारण नीति का है।
यह भी पढ़ें : लखनऊ : स्थानान्तरण नीति - 2023 के खिलाफ हो रहा प्रदर्शन, महानिदेशक को इस बात के लिए ठहराया जा रहा जिम्मेदार
