लखनऊ: अवैध निर्माण ध्वस्त करने पहुंची LDA की टीम पर हमला, जोनल अधिकारी व अभियंताओं के आई चोट
लखनऊ/अमृत विचार। जोन 7 के अंतर्गत ऐशबाग इंडस्ट्रियल एरिया में पट्टे की जमीन पर अवैध निर्माण गिराने पहुंची एलडीए की टीम पर लोग हमलावर हो गए। जोनल अधिकारी अरविंद त्रिपाठी समेत टीम पर हमला कर दिया। मारपीट कर धक्का-मुक्की की गई। हमले में हमले में जोनल अधिकारी समेत कई लोगों को चोटें आईं। इधर, मारपीट की सूचना पर उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने फोर्स भेज ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की।
लखनऊ विकास प्राधिकरण बनने से पूर्व ऐशबाग इंडस्ट्रियल योजना में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा 90 साल के लिए 1921 में गुरुबख्श सिंह नाम के व्यक्ति को औद्योगिक कार्य के लिए पट्टे पर जमीन दी गई थी। जिसकी अवधि 2011 में पूरी हो गई। इधर, पट्टे की जमीन पर तमाम लोगों ने कब्जा कर कॉम्पलेक्स, दुकानें, मैरिज लॉन आदि बना लिए। जिसे पूर्व में जारी आदेश पर शनिवार को एलडीए की टीम निर्माण ध्वस्त करने पहुंची थी।
जोनल अधिकारी व अभियंताओं के आई हल्की चोट#LUCKNOW #LDA pic.twitter.com/D0S0Kaa7iQ
— Amrit Vichar (@AmritVichar) June 24, 2023
टीम में जोनल अधिकारी अरविंद त्रिपाठी, सहायक अभियंता उदयवीर सिंह, अवर अभियंता अवर अभियंता विपिन बिहारी राय, शशि भूषण मिश्रा व अमीन प्राधिकरण की पुलिस के साथ पहुंचे वहां पंजाब लॉन बुलडोजर से गिराना शुरू किया तो लोग हमलावर हो गया और विरोध किया अफसरों को पकड़कर उनके साथ हाथापाई की जिसमें जोनल अधिकारी के साथ भी मारपीट की गई। इससे सभी को हल्की चोटें आईं।
वहीं, प्राधिकरण की पुलिस उपद्रवियों के आगे असहाय दिखी। किसी तरह अन्य कर्मियों ने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। इससे कुछ देर में पुलिस फोर्स व पीएसी भेजी गई और पंजाब लॉन समेत अन्य अवैध निर्माण ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई। अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया की हंगामा व विरोध की सूचना मिली है। पर्याप्त फोर्स भेजी है और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
स्थानीय फोर्स न मिलने पर बिगड़े हालात
ऐशबाग की घटना में पुलिस की लापरवाही सामने आई है। तुष्टीकरण की कार्रवाई करने के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण के सचिव पवन गंगवार ने 22 जून को पुलिस कमिश्नर व जिलाधिकारी को पत्र भेजकर फोर्स उपलब्ध कराने की मांग की थी। ऐसे में चर्चा है कि स्थानीय स्तर से फोर्स नहीं मिला इस कारण प्रवर्तन टीम लखनऊ विकास प्राधिकरण की पुलिस फोर्स के साथ ही पहुंची जो पर्याप्त ना होने के कारण इस घटना को लोगों ने अंजाम दिया।
यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: विवाहिता के पिता की शिकायत पर पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
