बदायूं: बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, छह जोन और 23 सेक्टरों में बंटा जिला

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

जिले में छह जोनल मजिस्ट्रेट, 23 मजिस्ट्रेट, 11 स्टैटिक और पांच अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात

फोटो- कलेक्ट्रेट में बैठक के दौरान निर्देश देते डीएम मनोज कुमार व एसएसपी डॉ. ओपी सिंह।

बदायूं, अमृत विचार। चांद के अनुसार ईद-उल-जुहा (बकरीद) 29 जून को मनाई जाएगी। बकरीद पर सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। शहर में नगर मजिस्ट्रेट और बाकी तहसील क्षेत्रों में एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा कमान संभालेंगे।

डीएम मनोज कुमार ने बताया कि बकरीद पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले को  छह जाने और 23 सेक्टरों में बांटा गया है।  नगर मजिस्ट्रेट और सभी एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इनके अलावा जनपद में 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 11 स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पांच अतिरिक्त मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं।

डीएम ने निर्देश दिया है कि ईदगाह एवं मस्जिदों में शासन की गाइड लाइन के अनुसार नमाज के समय सुरक्षा के कड़े प्रबन्ध किये जायें। इसका खास ध्यान रहे कि नमाज के दौरान आवारा पशु मस्जिद एवं ईदगाह क्षेत्र और उसके आसपास घूमता न पाया जाए। बकरीद के मौके पर कोई नई परंपुरा नहीं पड़ने दी जाए। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि सभी सर्किल अफसर व थानेदार अपने-अपने क्षेत्र में उपद्रवी/असामाजिक तत्वों, अपराधियों तथा आपराधिक चरित्र के व्यक्तियों की पहचान करके उनकी गतिविधियों पर करीबी दृष्टि रखी जाये। आवश्यकतानुसार निरोधात्मक कार्यवाही की जाए। 

जिले में धारा 144 लागू  
डीएम ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए जनपद में धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता लागू कर दी गई है। शासन के निर्देशानुसार किसी भी पर्व पर शोभायात्रा/ जुलूस आदि बिना अनुमति के नहीं निकाला जायेगा। सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक पोस्ट या वीडियो नहीं डाली जायेगी, यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो सम्बन्धित के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।

नगर पालिका व नगर पंचायतों में बनेगा कंट्रोल रूम 
डीएम मनोज कुमार ने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं को गम्भीरता से लेकर उनका तत्काल निराकरण कराया जाये। सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी ईद-उल-जुहा (बकरीद) के मौके पर अधिकारियों को प्राप्त सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित कराएं। सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे। जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट में कन्ट्रोल रूम रहेगा। कोई समस्या होने पर कन्ट्रोल रूम सेन्टर के दूरभाष/ मोबाइल नम्बर 05832-266052, 05832-266054, 7505389289, 7505395940 है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: बच्चे की हत्या कर मक्का के खेत में फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार