खटीमाः स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उत्तराधिकारियों को दस हजार पेंशन देने की मांग, सौंपा ज्ञापन
खटीमा, अमृत विचार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट को सौंपकर उत्तराधिकारियों की पेंशन दस हजार रुपये देने व आवासहीन उत्तराधिकारियों को विभिन्न शहरों में भूमि के प्लाट देने की भी मांग की है।
शनिवार को संगठन के जिला संगठन मंत्री ठाकुर भगवान सिंह के नेतृत्व में उत्तराधिकारियों व विभिन्न संगठनों के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जेल परिसर हरिद्वार रोड देहरादून में पूर्व में प्रस्तावित भूमि में स्वतंत्रता सेनानी भवन बनाने की मांग की है।
साथ ही अनेक उत्तराधिकारी कई वर्षों से प्रदेश के विभिन्न शहरों में रह रहे हैं, उनको भी आवासीय भूखंड देने पर जोर दिया है। ज्ञापन देने वालों में शेर सिंह, कूरी देवी, भगवती खोलिया, कलावती देवी, कुलविंदर, रमेश, जोगेंद्र सिंह, राजकपूर, कैप्टन गंभीर सिंह धामी आदि शामिल हैं।
