काशीपुरः अवैध शराब पर पुलिस सख्त, दो युवकों के साथ कच्ची शराब बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। कुंडा थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से कच्ची शराब की तस्करी में लिप्त दो युवकों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने कुल 90 पाउच कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों का आबकारी अधिनियम में चालान किया है।

कुंडा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान अनाज मंडी के पीछे रोड से बाइक सवार ग्राम गढ़ी नेगी निवासी आकाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 60 पाउच कच्ची शराब के बरामद किये हैं। वहीं ग्राम केसरी गणेशपुर रोड से ग्राम दुर्गापुर थाना कुंडा निवासी प्रकाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 30 पाउच अवैध कच्ची शराब के बरामद किये हैं। 

पुलिस ने आरोपियों का आबकारी अधिनियम में चालान कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम में एसआई मनोहर चन्द्र, कांस्टेबल त्रिलोक सिंह, गिरीश पाटनी, चन्द्र शेखर, संजय कुमार शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानीः बिजली कटौती से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन, समाधान न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी 

संबंधित समाचार