हल्द्वानीः बिजली कटौती से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन, समाधान न होने पर प्रदर्शन की चेतावनी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। विगत कई माह से बनभूलपुरा इलाके में बिजली कटौती जारी है, जिसके चलते लोगों के सामने रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे है। 

शनिवार को कांग्रेस विधायक के प्रतिनिधि सैयद इशरत अली के नेतृत्व में दर्जनों भर लोग तिकोनिया स्थित ऊर्जा निगम कार्यालय पहुंच कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इशरत अली ने बताया कि भीषण गर्मी में बनभूलपुरा इलाके में बीते कई माह से नियमति तौर 3 से 4 घंटे तक बिजली कटौती जारी है। जिसके चलते लोगों के सामने पेयजल संकट के साथ ही रोजमर्रा के कार्य करने की चुनौती बनी हुई है। 

आगामी दिनों में बिजली कटौती की समस्या से निजात नहीं मिली तो जनता के साथ सड़क पर उतरने को मजबूर होगे। इस मौके नाजिम, सुहैल, इमरान अंसारी समेत कई लोग उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें- हल्द्वानीः शिक्षक को कुचलने वाले वाहन चालक पर रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार