पटना और रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन का 27 जून से होगा परिचालन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

समस्तीपुर। रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा के लिए पटना एवं रांची के बीच अत्याधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का परिचालन 27 जून से करने का निणर्य लिया है। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि वंदे भारत ट्रेन रांची से पटना के लिए उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 02439 के रूप में किया जायेगा तथा आगामी 28 जून से गाडी सं. 22349/22350 पटना-रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन का नियमित परिचालन किया जायेगा । यह ट्रेन पटना एवं रांची से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन चलायी जायेगी । 27 जून को गाड़ी सं. 02439 रांची-पटना वंदे भारत उद्वघाटन स्पेशल रांची से 10.30 बजे चलेगी। 

यह ट्रेन 10.50 बजे मेसरा, 11.45 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे चरही, 12.45 बजे हजारीबाग टाउन, 13.20 बजे बरही, 14.08 बजे कोडरमा, 14.50 बजे पहाड़पुर, 15.40 बजे गया और 16.23 बजे जहानाबाद रूकते हुए 17.25 बजे बिहार की राजधानी पटना पहुंचेगी । सूत्रों ने बताया कि 28 जून से गाड़ी सं. 22349 पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन पटना जं. से 07.00 बजे खुलकर 08.25 बजे गया, 09.35 बजे कोडरमा, 10.33 बजे हजारीबाग, 11.35 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे मेसरा रूकते हुए 13.00 बजे झारखंड के रांची पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 28 जून से गाड़ी सं. 22350 रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन रांची से 16.15 बजे खुलकर* 16.35 बजे मेसरा, 17.30 बजे बरकाकाना, 18.30 बजे हजारीबाग, 19.30 बजे कोडरमा, 20.45 बजे गया रूकते हुए 22.05 बजे पटना जं. पहुंचेगी। 

ये भी पढे़ं- विपक्षी दलों की एकता के प्रयास को लेकर अनुराग ठाकुर ने बोला हमला, कहा- ‘भ्रष्टों का गठबंधन’ ताश के पत्तों की तरह बिखर जाएगा

 

संबंधित समाचार