शाहजहांपुर: डाट से क्षुब्ध होकर युवक ने नदी में कूदकर दी जान, मचा कोहराम
DEMO IMAGE
शाहजहांपुर, अमृत विचार। शहर में पिता ने बेटे को किसी बात को लेकर डाट दिया था। डाट से क्षुब्ध होकर बेटे ने हनुमत धाम के निकट खन्नौत नदी में छलांग लगा दी, जिससे वह डूब गया। पुलिस ने गोताखोरों से उसकी तलाश कराई। गोताखोरों ने 12 घंटे बाद नदी से उसका शव बाहर निकाला। वह एक निजी अस्पताल में नौकरी करता था।
चौक कोतवाली के मोहल्ला हुसेनपुरा निवासी 22 वर्षीय देवेश कुमार पुत्र राकेश कुमार दूरसंचार विभाग के निकट एक निजी अस्पताल में नौकरी करता था। वह दो दिन से काम करने के लिए नहीं जा रहा था। शुक्रवार की रात 10 बजे राकेश कुमार ने अपने बेटे देवेश कुमार को किसी बात लेकर डाट दिया। डाटने के बाद वह एक कमरे में जाकर बैठ गया।
वह रात साढ़े दस बजे घर से निकला और मकान से कुछ दूरी पर हनुमत धाम के निकट खन्नौत नदी के पास गया। उसके पिता और परिवार के अन्य लोग भी पीछे से आ रहे थे। परिवार वालों ने सोचा कि इतनी रात को यह कहां जा रहा है। देवेश ने खन्नौत नदी में छलांग लगा दी और नदी में डूब गया।
परिवार वालों नदी में टार्च की रोशनी डाली। लेकिन उसका पता नहीं चला। उसके नदी में छलांग लगाने की खबर मोहल्ले में आग की तरह फैल गई और नदी के किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई। राकेश कुमार ने चौक कोतवाली को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक केवी सिंह नदी पर पहुंचे और परिवार वालों से जानकारी की। शनिवार की सुबह नौ बजे पुलिस चार गोताखोरों को लेकर हनुमत धाम के निकट खन्नौत नदी पर पहुंचे।
गोताखोरों ने नदी में डूबे देवेश की तलाश की। गोताखोरों ने दिन में साढ़े 12 बजे उसका शव नदी से बाहर निकाल लिया, जो कुण्ड में उसका शव बैठ गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक केवी सिंह ने बताया कि पिता ने किसी बात को लेकर बेटे को डाट दिया था। डाट से क्षुब्ध होकर नदी में छलांग लगाकर जान दे दी है।
पिता ने नदी में कूदकर बचाने का किया प्रयास
खन्नौत नदी में देवेश को कूदते देखकर पिता घबरा गए और उन्होंने भी बेटे को बचाने के प्रयास में नदी के किनारे कूद गए। वह तैर लेते थे। इस दौरान उसके बेटों ने कहा कि पापा बाहर आ जाओ। वह नदी से बाहर निकल आए। मृतक देवेश एक निजी अस्पताल में नौकरी करता था। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसके सुरेंद्र कुमार, रवि, रितिक भाई है। उसकी मों का नाम आशा देवी है। परिवार वालों ने बताया कि शादी की कहीं बातचीत नहीं चल रही थी। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: निरीक्षण में लापता मिला सफाई कर्मचारी, आयुक्त ने लगाया दो हजार का जुर्माना
