अल्मोड़ा: दो साल से फरार फर्जी शिक्षक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। उत्तराखंड में फर्जी डिग्री के सहारे शिक्षक बनकर सरकारी सेवा का लाभ उठाने वाले व्यक्ति को सल्ट पुलिस ने मरचूला के पास से गिर‍फ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सल्ट ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों में 22 वर्षों …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। उत्तराखंड में फर्जी डिग्री के सहारे शिक्षक बनकर सरकारी सेवा का लाभ उठाने वाले व्यक्ति को सल्ट पुलिस ने मरचूला के पास से गिर‍फ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सल्ट ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों में 22 वर्षों तक फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे सहायक शिक्षक बनकर पढ़ाने वाले बिजनौर के खवानी सिंह ने 1996 में फर्जी दस्तावेज तैयार कर शिक्षा विभाग में नियुक्ति पाई। 22 वर्षों तक उसने सल्ट ब्लॉक के झडग़ांव और सिराली बूढ़ाकोट प्राइमरी में सेवाएं दीं तथा राजकीय सेवाओं का लाभ उठाता रहा।

संदेह पर वर्ष 2018 में एसआईटी जांच के बाद इस राज से पर्दा खुला और मुकदमा दर्ज किया गया। मामला दर्ज होने के बाद पिछले दो साल से यह शिक्षक फरार चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले को रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित किया गया।पुलिस ने आरोपित की तलाश में बिजनौर समेत यूपी के कई इलाकों में दबिश भी दीं।

थाना अध्यक्ष सल्ट धीरेंद्र कुमार पंत ने बताया कि उनके नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपित को रामनगर रोड स्थित मरचूला से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में जीवन सिंह ग्वाल, विरेन्द्र सिंह, शंभू सिंह, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार