हल्द्वानी: 4 माह बाद भी काम शुरू न करने पर निजी फर्म को भेजा नोटिस
हल्द्वानी, अमृत विचार। फूलचौड़ पेयजल योजना में निजी फर्म को 4 माह बीतने के बाद भी काम शुरू नहीं करने पर कानूनी नोटिस भेजा गया है। जल संस्थान द्वारा 16 फरवरी को निजी फर्म के साथ किए गए अनुबंध के अनुसार अगले साल फरवरी में कार्य पूरा किया जाना है लेकिन फर्म ने अभी तक काम शुरू ही नहीं किया है।
काम की शून्य प्रगति पर जल जीवन मिशन के नोडल अधिकारी अधीक्षण अभियंता विशाल कुमार ने निजी फर्म को कानूनी नोटिस भेजा है। जिसके अनुसार फर्म को 15 फरवरी 2024 तक कार्य पूरा करना है।
कार्य पूरा नहीं करने की दशा में नुकसान की भरपाई के साथ अवशेष कार्य को पूरा न किए जाने के संबंध में अनुबंध के अनुसार कार्यवाही पूरी न किए जाने के लिए कार्य पूरा करने की समयसीमा से 90 दिनों के भीतर मुकदमा दायर किया जाएगा।
