मुरादाबाद : एमए की छात्रा दूसरे समुदाय के युवक के साथ फरार, डिग्री कॉलेज में प्रैक्टिकल परीक्षा देने गई थी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मां का आरोप, युवक के परिजन जबरन धर्म परिवर्तन कराना चाहते हैं

ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद), अमृत विचार। एमए की छात्रा को दूसरे समुदाय का युवक साथ लेकर फरार हो गया। छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी को बरामद करने की मांग की है। महिला का आरोप है कि उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा सकता है।

मोहल्ले की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी बेटी एमए फाइनल की छात्रा है । 20 जून को वह घर से डेढ़ बजे निकली थी कि वह डिग्री कॉलेज में अपना प्रैक्टिकल देने जा रही है। लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। रिश्तेदारों में उसकी तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिली। बाद में पता चला कि कोतवाली क्षेत्र के गांव का युवक उसको फुसलाकर साथ ले गया है।

महिला का कहना है कि 22 जून को वह युवक के घर पहुंची और  परिजनों से बेटी को वापस करने को कहा । उन्होंने उत्तर दिया  कि युवक  रिश्तेदारी में गया है। हमें एक दिन का समय दो, हम आपकी बेटी को आपके हवाले कर देंगे। 23 जून को जब वह युवक के परिजनों के घर पहुंची तो देखा कि वहां ताला लगा था। महिला  ने बताया कि उसकी बेटी को गलत इरादे से गायब किया है। कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। महिला का आरोप है कि युवक के परिवार के लोग उसकी बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन कराना चाहते हैं। बेटी की मां ने रिपोर्ट दर्ज कर बेटी की बरामद कराने की मांग की है। मामला दो समुदायों से जुड़ा है। युवक-युवती नगर के डिग्री कॉलेज में साथ पढ़ाई करते थे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : झाड़फूंक की आड़ में देह व्यापार कराने वाली महिला गिरफ्तार, भेजा जेल 

संबंधित समाचार