Uttarakhand Weather: मुसीबत भरे चार दिन, मौसम विभाग ने जताई ये आशंका, पढ़िये पूरी खबर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिये पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने से कहीं-कहीं सड़कों व राजमार्ग के अवरुद्ध होने की आशंका जताने के साथ ही पर्वतीय व मैदानी इलाकों में बारिश का येलो व ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 26 जून को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और कई दौर की बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 27 और 28 जून को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में बारिश का येलो अलर्ट है। 29 जून को भी प्रदेश भर में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही मौसम विभाग की ओर से सतर्क रहने के लिए कहा गया है। 

यह भी पढ़ें- Uttarkashi: पुरोला में बवाल के बाद अब हालात सामान्य, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने खोलीं दुकानें, खुशी का माहौल

संबंधित समाचार