आगरा: दो बार के पूर्व विधायक और पूर्व राज्यमंत्री रहे राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे का निधन, भाजपा में शोक की लहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे का सोमवार सुबह दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में निधन। दिल्ली स्थित आवास पर रविवार देर रात तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराए गए था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के मुताबिक आज  दोपहर तक उन्हें आगरा लाया जाएगा।
 
बता दें कि हरद्वार दुबे 74 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद पार्टी और परिचितों में शोक की लहर है। आगरा में जनसंघ और भाजपा की जड़ें जमाने का श्रेय हरद्वार दुबे को ही दिया जाता है। उनके बेटे प्रांशु दुबे ने बताया कि रविवार को वे बिल्कुल ठीक थे। अचानक हार्ट में दर्द होने की शिकायत पर उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां कुछ देर बाद ही सांसें थम गईं। 

छावनी के दो बार के पूर्व विधायक और पूर्व राज्यमंत्री हरिद्वार दुबे 2020 में राज्यसभा सदस्य बने थे। वे कल्याण सिंह सरकार में वित्त राज्य मंत्री रहे थे। सीतापुर, अयोध्या और शाहजहांपुर में आरएसएस के जिला प्रचारक रहे हैं।

आपको बता दें कि हरद्वार दुबे हरद्वार दुबे का जन्म 1 जुलाई, 1949 को हुसैनाबाद, बलिया, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने आगरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में संगठन मंत्री के रूप में काम किया। उनका विवाह प्रोफेसर कमला पांडे से हुआ। वे भी कई वर्ष से अस्वस्थ चल रही हैं। अजंता कॉलोनी, धौलपुर हाउस, आगरा में उनका स्थाई आवास है।

यह भी पढ़ें:-Shravan Sahu murder case: IPS मंजिल सैनी की बढ़ी मुश्किलें, विभागीय जांच शुरू, जानें वजह

संबंधित समाचार